'डीएनएस चेंजर'
मालवेयर आज दुनिया
के लाखों कंप्यूटर ठप कर सकता
है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी
एफबीआई के मुताबिक दुनिया के
3.5 लाख से ज्यादा
कंप्यूटरों में इंटरनेट सेवा
ठप हो सकती है। कंप्यूटर
विशेषज्ञों के मुताबिक डीएनएस
चेंजर इंटरनेट ट्रैफिक को
फर्जी वेबसाइटों की ओर मोड़ता
है। एफबीआई ने यह वाइरस पिछले
साल नवंबर में पकड़ा था। इससे
प्रभावित सर्वरों को अस्थायी
तौर पर वैध सर्वरों से जोड़ा
गया था। यही अवधि नौ जुलाई
2012 को खत्म होने जा
रही है। ऐसे में डीएनएस चेंजर
से प्रभावित कंप्यूटरों में
इंटरनेट से संबंधित समस्या
फिर आ सकती है।
इस तरह करें बचाव
आपके कंप्यूटर में यह खतरनाक वायरस है या नहीं, इसका पता आप कुछ सेकंड में लगा सकते हैं।
1. वेबसाइट www.dns-ok.ca पर जाएं।
2. पेज के सबसे नीचे I Agree पर क्लिक करें। अब जो पेज खुलेगा, उसमें अगर हरे रंग का बैनर दिख रहा है, तो खुश हो जाइए।
3. हरे रंग के बैनर का मतलब है कि आपके कंप्यूटर में यह वायरस नहीं है।
4. अगर लाल रंग के बैनर के साथ यह संदेश लिखा आता है कि आपके कंप्यूटर में वायरस है, तो भी ज्यादा परेशान न हों। आप इसे आसानी से स्कैन करके हटा सकते हैं।
अन्य उपाय
इस वायरस को हटाने को कई उपाय इंटरनेट पर मौजूद हैं। फ्री वायरस स्कैन और रिमूवल सॉफ्टवेयर्स के लिए www.dcwg.org/fix पर जा सकते हैं। लेकिन इससे पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप ले लें। वायरस मिलने पर किसी अच्छे कंप्यूटर प्रोफेशनल से भी सलाह लें।
आपकी बात
क्या आपके कंप्यूटर पर इस वायरस का हमला हुआ है? क्या आप कंप्यूटर वायरस से बचने के और उपाय जानते हैं? यदि हां तो अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर सभी पाठकों से शेयर करें।

No comments:
Post a Comment