![]() |
नोटों की जांच के लिए क्लिक करें।
डाउनलोड कर सकते हैं जानकारी
वेबसाइट पर जाने के बाद नोटों के फोटो पर क्लिक करने पर होमपेज पर बड़ा सा नोट उभर कर आएगा और उस पर नंबर के साथ नकली नोटों की पहचान बताई गई है। नकली नोटों की पहचान बताने वाले इन नोटों के पोस्टर को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
वेबसाइट से आप नकली नोटों की पहचान बताने वाली डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस वेबसाइट का लिंक आरबीआई के मुख्य वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। वेबसाइट पर पकड़े गए नकली नोटों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।
भारत में नकली नोटों की भरमार
आरबीआई के अनुसार 31 मार्च, 2011 तक 64,577 मिलियन बैंक नोट बाजार में हैं। पकड़े गए नकली नोटों के आधार पर बैंक ने कहा है कि वर्ष 2010-11 में एक मिलियन बैंक नोटों में 6.74 नोट नकली पाए गए थे। आरबीआई नकली नोटों के प्रति लोगों को हमेशा से सजग करता रहा है।
शुक्रवार को कोझीकोड में आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने नकली नोटों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा था कि इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार और पुलिस की ओर से कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment